क्राइम

रईसी शौक पूरे करने करता था चोरी, शातिर चोर चढ़ा पुलिस के हत्ते, करीब डेढ़ लाख के जेवर जब्त

बेड़नियों पर लुटाता था चोरी किए गए पैसे
बेगमगंज और गैरतगंज में तीन चोरियां करना कबूल किया,
आरोपी पर करीब डेढ़ दर्जन मामले पहले से हैं दर्ज

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । रायसेन जिले की बेगमगंज पुलिस ने एक शातिर चोर को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है जो अपने महंगे शौक पूरे करने के लिए आदतन चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था बेगमगंज में दो गैरतगंज की एक चोरी करना कबूल किया है करीब डेढ़ लाख का मशरूका पुलिस ने जब्त किया है। आरोपी के ऊपर बेगमगंज थाने में 8, गैरतगंज में दो सिलवानी में दो, देवनगर और सुल्तानगंज, बम्होरी में एक-एक चोरी का प्रकरण दर्ज है। आरोपी सूने मकानों को निशाना बनाता था।
आपको बता दें कि बेगमगंज के श्यामनगर मोहल्ले में 26 – 27 मार्च की दरमियांनी रात में संजीव साहू के सूने मकान में, तो 17- 18 अप्रैल की दरमियानी रात में अयोध्या नगर में कल्लूसिंह लोधी के मकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया। वहीं गैरतगंज थाना अंतर्गत राजीव पचौरी के सूने घर में भी चोरी की थीं।
अज्ञात चोर की पतारसानी के लिए पुलिस अधीक्षक विकास कुमार शाहवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपूसे के मार्गदर्शन व एसडीओपी आलोक श्रीवास्तव के नेतृत्व में थाना प्रभारी संतोष सिंह ठाकुर द्वारा पुलिस टीम गठित की जिसमें उप निरीक्षक रंजना शर्मा, सहायक उप निरीक्षक हरिओम चौबे, आरक्षक मोहम्मद शमस, राजेंद्र साहू को लगाया गया मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया । तंत्र से सूचना मिली कि आदतन अपराधी इमरान खान पिता रज्जाक खान उम्र 30 साल निवासी काजी मोहल्ला तहसील सिलवानी आज कल बेड़नियों पर बहुत अधिक पैसे लुटा रहा है तब पुलिस द्वारा उसे पकड़कर बारीकी से पूछताछ करने पर उसने उक्त तीनों स्थानों पर चोरी करना स्वीकार करते हुए करीब डेढ़ लाख रुपए कीमत के चांदी सोने के आभूषण जप्त कराए हैं बाकी चोरी का सामान जहां बेंचा है उसकी जानकारी दी है। जिनकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।
शाति चोर को पकड़ने और चोरिया का खुलासा करने पर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार शाहवाल द्वारा गठित पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा भी की है।
एसडीओपी आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी मोटरसाइकिल से घूम कर यह देखता था कि मकान में ताला डाला हुआ है और रात में चोरी की घटना को अंजाम दे देता था।

Related Articles

Back to top button