मध्य प्रदेश

झंडा चौक में खोदी गई सड़क बनी हादसों का कारण, महीनों बाद भी नहीं हुई मरम्मत

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । नगर के हृदय स्थल झंडा चौक में बीएसएनएल विभाग के ठेकेदार द्वारा केबल लाइन डालने के लिए सड़क को खोदा गया था, लेकिन महीनों बीत जाने के बाद भी सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई है । इस लापरवाही के चलते सड़क पर जगह-जगह निकली लोहे की रॉड (सरिए) और गड्ढे राहगीरों के लिए खतरा बन गए हैं।
स्थानीय लोगों ने बताया कि रोजाना इस मार्ग से हजारों लोग गुजरते हैं, लेकिन अधूरी सड़क के कारण आए दिन लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। गुरुवार को इसी लापरवाही का शिकार चंद्रकांत चौरसिया हो गए, जो सड़क पर निकली रॉड में फंसकर गिर पड़े और घायल हो गए ।
घटना के बाद चंद्रकांत चौरसिया ने थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने जिम्मेदार ठेकेदार और विभाग के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि जल्द ही सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो बड़ा हादसा हो सकता है । प्रशासन से मांग की जा रही है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत मरम्मत कार्य कराया जाए।

Related Articles

Back to top button