1 लाख 70 हजार रूपये की 17 ग्राम स्मैक सहित 1 आरोपी गिरफ्तार
थाना सांईखेड़ा पुलिस की नशे के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही1
रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
साईंखेड़ा । नरसिंहपुर जिले में पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थ के विरूद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “ ऑपरेशन ईगल क्लॉ ” के तहत जिले के विभिन्न थानों में लगातार धरपकड़ की कार्यवाही की जा रही है।
इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर संदीप भूरिया एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) गाडरवारा ललित सिंह डागुर के मार्गदर्शन में थाना साँईखेड़ा पुलिस टीम द्वारा दिनांक 1 अप्रैल को एक आरोपी से अवैध मादक पदार्थ लगभग 17 ग्राम स्मैक जप्त कर आरोपी को गिरफ्त में लिया गया ।
दिनांक 1 अप्रैल 26 को शाम करीब 6 बजे सांईखेड़ा पुलिस टीम द्वारा झिकौली तरफ से आते समय सांईखेड़ा झिकौली रोड पर बंद पड़े विनायक ढ़ाबा के सामने एक व्यक्ति खड़ा दिखा जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा । जिसे सांईखेड़ा पुलिस टीम द्वारा विनायक ढ़ाबा पर संदेह के आधार पर आरोपी 1 राहुल उर्फ भूरा पिता जीवन सिंह राजपूत उम्र 21 वर्ष नि. उदयपुरा जिला रायसेन के कब्जे से लगभग 17 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक जिसकी कीमत करीबन 1 लाख 70 हजार रूपये है को समक्ष गवाहान जप्त किया गया । आरोपी की मौके पर ही विधिवत गिरफ्तार किया जाकर आरोपी के विरूद्ध थाना सांईखेड़ा में अपराध क्र. 63/26 धारा 8,21(b) एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया एवं गिरफ्तारशुदा आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष ज्यूडिशियल रिमांड पर प्रस्तुत किया गया ।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी सांईखेड़ा निरीक्षक रोहित ककौड़िया के नेतृत्व में सउनि सतीश सिंह राजपूत, प्रधान आरक्षक भास्कर पटेल, नरेन्द्र कुशवाहा, आरक्षक दिनेश पटेल, भगवान सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, आदर्श पाठक, उमेश वर्मा एवं म.आर. कुमुद पाठक की सराहनीय भूमिका रही ।



