मध्य प्रदेश

सावन सोमवार पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में हुआ रुद्राभिषेक

सिलवानी। सावन सोमवार के पावन अवसर पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में भगवान शिव का विधि-विधानपूर्वक रुद्राभिषेक एवं पूजा-अर्चना की गई। विद्यालय परिवार द्वारा भगवान शिव को बेलपत्र अर्पित कर श्रद्धापूर्वक पूजा की गई। साथ ही विद्यार्थियों द्वारा मिट्टी से भगवान शिव की प्रतिमा बनाने का आयोजन भी किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय परिसर में भक्तिमय वातावरण रहा। आचार्य एवं विद्यार्थियों ने भगवान शिव की आराधना कर सभी के सुख, समृद्धि एवं मंगल की कामना की। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य विपिन बिहारी राजपूत, आचार्य संतोष कुमार, दीदी सुनीता जैन, दीदी नीतू विश्वकर्मा, वंदना यादव सहित पूरा आचार्य परिवार उपस्थित रहा।
विद्यालय परिवार ने सावन मास की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को विद्यार्थियों तक पहुंचाने और उन्हें भारतीय संस्कारों से जोड़ने का संदेश दिया।

Related Articles

Back to top button