पर्यावरणमध्य प्रदेश
जल की उपयोगिता पर विचार गोष्ठी, कुएं की साफ सफाई की
उदयपुरा । शनिवार को विश्व जल दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा चयनित नवांकुर संस्था आदर्श ग्रामीण बालोद राय शिक्षा विकास समिति गहलावन द्वारा सेक्टर क्रमांक 4 में ग्राम साईंखेड़ा में जल संरक्षण विषय पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें ग्राम पंचायत सरपंच पुष्पराज लोधी द्वारा अपने विचार रखे गए। एवं नवांकुर संस्था प्रमुख शेख सलीम द्वारा जल की उपयोगिता विषय पर विचार रखते हुए जल की उपयोगिता एवं उसका संरक्षण का महत्व बताया । इस दौरान संस्था के सदस्यों द्वारा एवं नवांकुर वाटिका के कुएं की साफ सफाई की।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत सचिव राममोहन मीणा, सालकराम लोधी, कृष्णपाल लोधी, सुरेश लोधी, संजय लोधी, बबलू लोधी एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता फूलाबाई लोधी उपस्थिति रही।



