विजयादशमी उत्सव पर संघ ने निकाला पथ संचलन

ब्यूरो चीफ : संजय द्विवेदी
गैरतगंज। गैरतगंज में विजयदशमी उत्सव के अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर में संघ द्वारा पथ संचलन का आयोजन किया गया।
इस वर्ष के पथ संचलन में मुख्य अतिथि के रूप में जैन मुनि आचार्य श्री विद्यासागर जी के शिष्य पाठशाला प्रेरक आचार्य श्री 108 निर्णय सागर जी महाराज ने मंच पर उपस्थित रहकर स्वयंसेवकों को संबोधित किया। आचार्य श्री द्वारा अपने संबोधन में कहा कि संघ के स्वयंसेवक देश की रक्षा के लिए व समाज और सज्जन शक्ति की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं तथा समाज आज संघ के स्वयंसेवकों पर पूर्ण विश्वास रखते हुए आशा की नजरों से देख रही हैं तथा स्वयंसेवक समाज की अपेक्षा ऊपर खरे उतरते हैं उन्होंने कहा कि आज गाय की रक्षा करने की आवश्यकता है केवल गौशालाएं खुलने से गोवंश की रक्षा संभव नहीं है समाज को जागृत होकर ही गोवंश की रक्षा की जा सकती है मुनि महाराज द्वारा बताया गया कि जब वह गृहस्थ जीवन में थे तो संघ की शाखा से जुड़े हुए थे तथा संघ के कार्यक्रमों में उनकी उपस्थिति रहती थी उन्होंने इस मौके पर समाज से आवाहन किया कि अधिक से अधिक युवाओं को आज संघ में जोड़कर समाज सेवा करने की आवश्यकता है संघ किसी को अपना दुश्मन नहीं मानता, संघ केवल देश की रक्षा तथा समाज की सेवा के लिए अपने स्वयंसेवकों का प्रशिक्षण करता है तथा पूरी ऊर्जा तथा क्षमता के साथ समाज की हर विपत्ति में प्रथम स्थान पर खड़ा हुआ दिखाई देता है उन्होंने कहा कि आज हम विजयदशमी के कार्यक्रम में यहां उपस्थित हैं आज ही के दिन भगवान श्रीराम ने रावण का संघार करके बुराइयों पर अपनी विजय प्राप्त की थी इसी प्रकार से आज हमें भी अपने अंदर की बुराइयों को समाप्त करके उनका संघार करके उन पर विजय पाना है तथा सत्य की विजय पताका लहराना है उनके द्वारा कहा गया कि शताब्दी वर्ष में संघ के द्वारा भी पांच परिवर्तन के विषय लेकर समाज में काम किया जा रहा है जिसमें पर्यावरण, कुटुंब प्रबोधन सामाजिक समरसता, नागरिक शिष्टाचार जैसे विषयों को लिया गया है तथा समाज में इन विषयों को लेकर जागरूकता लाने के लिए स्वयंसेवक काम कर रहे हैं आचार्य के संबोधन के पश्चात स्वयंसेवकों द्वारा कदमताल करते हुए नगर के मुख्य मार्गों पर पथ संचलन निकाला गया । इस अवसर पर नगर वासियों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया जगह पर समय द्वारा रंगोली बनाई गई तथा समाज बंधुओ माता बहनों ने चोरों चौराहों पर अपने घरों के सामने एकत्र होकर स्वयंसेवकों के ऊपर पुष्प वर्षा की घोष के साथ संघ के स्वयंसेवक कदम से कदम मिलाकर चल रहे थे। इस अवसर पर राजेंद्र खोल के सह विभाग कार्यवाह गुलाब सिंह यादव, खंड संघ चालक तथा राजेश महेश्वरी शहर खंड संघ चालक उपस्थित रहे।



