धार्मिकमध्य प्रदेश

नवदुर्गा महोत्सव पर आयोजित गरबा प्रस्तुतियो पर झूम उठे दर्शक

फूलबाग मैदान मे देर रात तक चला गरबा, पुरूस्कारो का हुआ वितरण
रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । शारदीय नवरात्रि के समापन अवसर पर स्थानीय फूलबाग मैदान मे पवन सुत अखाडा मां दुर्गा समिति के लगे माता के सालाना पावन भव्य दरबार मे अखंड नारी जागृति समिति के व्दारा विशाल गरबा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपने उद्बबोदन मे गरबा मे सम्मिलित बाल कलाकारो का उत्साह वर्धन करते हुए मुख्य अतिथि वरिष्ठ अधिमान्य पत्रकार कुंदनलाल चौरसिया ने कहा की कम समय मे इतनी अच्छी प्रस्तुतियो से बच्चो मे कला के प्रति उत्साह बढा है। अनाजास की अध्यक्ष अर्चना लोधी कहा की गरबा महोत्सव की कलात्मक प्रस्तुतियो से बच्चो के मन मे प्रोत्साहन मे वृध्दि हुई है बुन्देली लोकगीतो पर हुए गरबा नृत्य पर उपस्थित दर्शको ने खूब ताली बजाई व बच्चो को नगद पुरुस्कार प्रदान किये । कार्यक्रम के अंत मे सभी बाल कलाकारो को उत्कृष्ठ प्रदर्शन पर मुख्य अतिथि पत्रकार कुंदनलाल चौरसिया व पत्रकार लीलाधर साहू, अर्चना लोधी सहित महिला समिति सदस्यो ने सभी को पुरूस्कार वितरण कर सम्मानित किया, देर रात तक चले गरबा को खूब वाहवाही मिली।

Related Articles

Back to top button