कांग्रेस के द्वारा जबेरा विधानसभा 56 के प्रशिक्षक प्रभारी संजय पटेरिया ने बीएलओ को दिया प्रशिक्षण

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
जबेरा । दमोह जिले के ग्राम जबेरा में एसआईआर के विषय को लेकर कांग्रेस पार्टी की तरफ से मुख्य अतिथि के रूप में प्रशिक्षक प्रभारी संजय पटेरिया एवं जबेरा प्रभारी मार्तंड देव बुंदेला एवं पूर्व विधायक प्रताप सिंह लोधी के मार्गदर्शन में बीएलओ को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षक संजय पटेरिया के द्वारा बताया गया कि 56 जबेरा विधानसभा लगभग 295 बीएलओ नियुक्त किए गए हैं जिनका कार्य अपने-अपने पोलिंग बूथ एवं गांव में जो सरकार द्वारा एसआरआर कार्य कराया जा रहा है। उसकी निगरानी करना एवं लोगों को एसआईआर फॉर्म भरने में मदद करना सरकार द्वारा नियुक्त बीएलओ की मदद करना एवं बाहर से आई अपनी बहन बेटियों के मां-बाप की जानकारी लेकर एपिक नंबर फार्म में दर्ज करना। जिन व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है और उनका वोटर लिस्ट में नाम है ऐसे नाम को वोटर लिस्ट से कटवाए आप सभी बीएलओ का दायित्व है ताकि वोट चोरी जैसा मामला सामने ना आए आगे जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक प्रत्याशी को एसआईआर के दो फॉर्म बीएलओ के द्वारा दिए जाएंगे जिसे आपको भरकर बीएलओ को देना है तथा उसकी एक पावती लेना है जो आपको अपने पास सबूत के तौर पर रखनी है यदि कोई बीएलओ आपको दो फॉर्म नहीं देता है तो इसकी शिकायत आप एसडीएम तहसीलदार एवं बीएलओ को कर सकते हैं सभी बीएलओ को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आप सभी अपने-अपने कार्य को बड़ी ईमानदारी से करते हुए कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाएं। इस मौके पर ब्लॉक जबेरा कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमप्रकाश, उप ब्लॉक नोहटा ब्लॉक अध्यक्ष संतोष रंजक, जिला पंचायत सदस्य रजनी ठाकुर, गोविंद तिवारी, अजय तिवारी, रूपनारायण मिश्रा, कैशव राय, कमला अहिरवार, भगवत सिंह लोधी, राव लाखन सिंह, महेंद्र सिंह, तेजी यादव, प्रमोद धनगर, अखलेश सोनी, राम सिंह, राजा खान, भगवत धरगर, तुलसी साहू, उमराव सिंह, प्रभु पटेल सहित ने कार्यकर्ता मोजूद रहे।



