संत कुमार नुनिया विकलांग बल के ब्लाक अध्यक्ष नियुक्त
प्रदेश राज्य प्रभारी उत्तम राव की अनुशंसा पर नियुक्ति
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
कटनी। मध्य प्रदेश विकलांग बल प्रदेश राज्य प्रभारी उत्तम राव की सहमति पर विकलांग बल के बहोरीबंद ब्लाक में कार्यकारणी सदस्यो को नियुक्ति की गई है।नियुक्ति प्रक्रिया सहित उन्हें आई डी कार्ड एवं कटनी जिले के ब्लाक बहोरीबंद जनपद पंचायत क्षेत्र ग्राम बचैया निवासी संत कुमार नुनिया को दिव्यांग बल का ब्लाक अध्यक्ष पद जिनकी सदस्य संख्या 210084/1 हैं। वही मनीष कुमार यादव को ब्लाक सचिव नियुक्त किया गया है। इनकी सदस्य संख्या 210084/2 हैं। इन दोनों को विकलांग बल संविधान के अनुरूप व्यवस्था और अनुशासन बना कर कार्य करने के लिए बहोरीबंद ब्लाक के उक्त पदो पर सम्पूर्ण अधिकार प्रदान किए गए हैं।
इन दोनों सदस्यों की नियुक्ति प्रक्रिया की जानकारी संबंधित कार्यकारणी सदस्य, प्रदेश राज्य प्रभारी विकलांग बल मध्य प्रदेश, जिला प्रशासन कटनी एवं एस डी एम बहोरीबंद को लिखित रूप से सूचना के माध्यम से अवगत कराया गया है।



