धार्मिक

संतश्री 1008 श्री तुलसाराम जी महाराज का सिहोरा नगर में हुआ आगमन

नगर में स्वागत के साथ हुआ दो द्विवसीय गुरु संघ कीर्तन
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले के सिहोरा नगर में राजस्थान से आये संत श्री श्री 1008 पूज्य गुरुदेव संत तुलसाराम जी महाराज के नगर आगमन पर पुरोहित परिवार के सदस्यों ने महावीर चौक से संत श्री तुलसाराम जी का पुष्प माला से स्वागत करते हुये नगर के हदय स्थल पर पहुँचे इनके आगमन पर क्षेत्र सहित आसपास से दर्शन करने के लिये लोंग एकत्रित होने लगे। संत श्री तुलसाराम जी महाराज की वंदना की शुरुआत पवन पुत्र म्यूजिक के गायक आशीष यादव और उनकी टीम पवन पुत्र म्यूजिकल ग्रुप सिहोरा के द्वारा गुरु जी के आगमन पर भजनों की प्रस्तुति दी गई! पवन पुत्र म्यूजिक गढ़िया मोहल्ला सिहोरा ग्रुप के साथी कलाकारो ने ऑर्गन अनुराग कुशवाहा तलाड, पैडमेंन अरुण यादव , ढोलक मास्टर विनायक कटनी वाले वहीं साथी कलाकार अजय ठाकुर, पप्पू परोहा, अंकुश सेन सत्यम पटेल की मधुर प्रस्तुति ने गुरुदेव सहित उपस्थिति लोंगो को भक्तिमय में बाध लिया!
गुरु तेरे चरणों की जो धूल मुझे मिल जाये की प्रस्तुति से मन भक्तिमय हो गया!
कार्यक्रम की व्यवस्थापक डुंगर राज पुरोहित, पुखराज पुरोहित, महेंद्र राज पुरोहित, लक्ष्मण राज पुरोहित, जोगेन्दर राज पुरोहित एवं सुमित, सवाई सुरया का सहयोग अतितुल्य रहा! वही दो दिवसीय इस कार्यक्रम के दौरान संत श्री श्री 1008 तुलसाराम जी महाराज ने बीकानेर मिष्ठान में रविवार की सुबह पहुँचे कर अपना आशीर्वाद प्रदान किया।

Related Articles

Back to top button