पर्यावरणमध्य प्रदेश

खेत में निकला अजगर वन विभाग व स्थानीय सर्प विशेषज्ञ ने किया रेस्क्यू

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । शहर से लगे हुए हदाईपुर मोहल्ले के एक खेत में करीब 10 फीट लंबा अजगर नजर आने पर खेत मालिक ने तत्काल वन विभाग को सूचित किया और एक स्थानीय सर्प विशेषज्ञ को भी बुला लिया वन विभाग की टीम ने सर्प विशेषज्ञ के सहयोग से युक्त अजगर का रेस्क्यू कर एक बोरी में बंद कर लिया जिसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ने के लिए भेजा गया है।
आपको बता दें कि हदाईपुर में नरेंद्र भार्गव एडवोकेट, सविता भार्गव भाजपा नेता के खेत में अजगर सांप निकल आया है जिसकी लंबाई करीब 10 फीट थी।
तत्काल इसकी सूचना वन परिक्षेत्र अधिकारी अरविंद अहिरवार को दी गई उनके द्वारा डिप्टी रेंजर एसएल डाबर, वनपाल हेमराज कोली, प्रदीप लोधी, वनरक्षक प्रताप ग्रेवाल, विकास साहू, सद्दाम खान, के.के श्रीवास्तव वाहन चालक को अजगर सांप का रेस्क्यू करने के लिए भेजा तब तक वहां पर स्थानीय सर्प विशेषज्ञ मथुरा प्रसाद भी पहुंच गए थे सभी ने मिलकर उक्त अजगर का रेस्क्यू कर बोरे में बंद कर लिया जिसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया जाएगा।
यह तो अच्छा रहा कि लोगों की नजर अजगर पर पड़ गई अन्यथा अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता था।

Related Articles

Back to top button