धार्मिक
सोजनी धाम में सप्तदिवासिय यज्ञ एवं श्री राम कथा 8 मई से
श्री पूज्य ब्रह्मचारी चन्द्रशेखरानन्द जी महाराज जी के मुखारविंद से श्रीराम कथा अमृतवाणी
यज्ञाचार्य पंडित रेवाशंकर शास्त्री जी
सिलवानी। सिलवानी तहसील के सिद्ध एवं प्राचीन स्थल सोजनी के श्री हनुमान जी मंदिर प्रांगण में भव्य श्री यज्ञ एवं श्री राम कथा का आयोजन किया जा रहा है। यज्ञ 8 मई रविवार से यज्ञाचार्य पंडित रेवाशंकर शास्त्री जी के द्वारा वैदिक मंत्रों से यज्ञ प्रारंभ होगा, एवं श्रीराम कथा 10 मई मंगलवार से प्रारंभ होगी। जहाँ श्री विद्या साधना पीठाधीश्वर पूज्य ब्रह्मचारी चन्द्रशेखरानन्द जी महाराज ( वेदान्ताचार्य काशी) श्रीविद्या साधनापीठ शिवपुर जिला होशंगाबाद के मुखारविंद से श्री राम कथा की अमृतवाणी बरसेगी।
आयोजक समिति ने सभी समस्त धर्म प्रेमी बन्धु सादर आमंत्रित किया है।

