मध्य प्रदेश

पीएम आवास किश्त डालने के एवज सरपंच सचिव मांग रहे 10 हजार रुपए रिश्वत

ब्यूरो चीफ: भगवत सिंह लोधी
दमोह । जनपद पंचायत दमोह के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत गुंजी में प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत स्वीकृत आवास की किश्त डालने के एवज मे सचिव/सरपंच द्वारा रूपये की मांग करने के संबंध में शिकायत की कलेक्टर साहब को लिखित आवेदन दिया है।
ग्राम पंचायत गुन्जी में निवासी गणेश अहिरवार की प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत आवास स्वीकृत हुआ है जिसकी प्रथम किस्त आ चुकी है तथा आवास का निर्माण शुरू किया गया था परन्तु दूसरी किस्त सचिव/सरपंच द्वारा नहीं डाली जा रही है कहते है कि दस-दस हजार रूपये हम को दोगें तभी दूसरी किस्त डाली जावेंगी । आवेदक ने बताया कि सरपंच सचिव दस दस हजार रुपए माग रहे बोल रहे तभी दूसरी किस्त डालेंगे आवास निर्माण कैसे कर पायेगा तथा सचिव/सरपंच का कहना है जहाँ भी जाना है वहाँ जाकर शिकायत कर दो हमारा कोई कुछ नहीं कर सकता है ।आवेदक गनेश अहिरवार ने बताया कि सरपंच द्वारा अभद्र भाषा में बात करते हैं धमकाते हैं।

Related Articles

Back to top button