कृषिमध्य प्रदेश
भारतीय किसान संघ की जिला कार्यकारिणी में सतीश ज्योतिषी को कृषि आयाम जिलाध्यक्ष बनाया

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । भारतीय किसान संघ की जिला कार्यकारिणी बैठक में प्रांतीय कार्यकारिणी की सहमति से किसान संघ के जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद पटेल ने ग्राम सिमरिया, तहसील ढीमरखेड़ा निवासी सतीश ज्योतिषी को कृषि आयाम का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। सतीश ज्योतिषी लंबे समय से ग्रामीण क्षेत्र में किसानों के हित में कार्य और उनकी प्रतिबद्धता के प्रति यह जिम्मेदारी सौंपी गई है । जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद पटेल ने कहा कि संगठन को विश्वास है कि सतीश ज्योतिषी अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा और लगन के साथ करेंगे । संगठन को समय-समय पर अपने कार्यों से अवगत कराएंगे । राजेंद्र प्रसाद पटेल ने बताया कि सतीश ज्योतिषी द्वारा किए गए प्रयासों से कृषकों को नई दिशा और अधिकारों की जानकारी मिलेगी।



