19 गौवंश से भरा हुआ ट्रक पकड़ा, गोवंश को भेजा गौशाला, ट्रक चालक फरार
रिपोर्टर : प्रकाश जाटव
गढ़ी। शनिवार को हिंदू उत्सव समिति के कार्यकर्ताओं ने विदिशा की ओर से अवैध रूप से गोवंश से भरे ट्रक को गढ़ी और मुड़ियाखेडा के बीच में पकड़ा और ड्राइवर ट्रक छोड़ भागा। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
जानकारी के अनुसार शनिवार की रात लगभग 12:30 बजे हिंदू उत्सव समिति गढ़ी के अध्यक्ष रवि चौरसिया को मुखबिर ने सूचना दी कि आईसर ट्रक क्रमांक MP09 GH 1801 जिस पर आगे हिन्दू लिखा है लेकिन टृक एक मुस्लिम व्यक्ति शादिक शाह पिता मुंशी शाह के नाम पर है।
विदिशा की ओर से ट्रक में अवैध रूप से गोवंश को लाया जा रहा है। जिस रवि चौरसिया ने साथियों को और पुलिस को सूचना दी और ट्रक आने का इंतजार करने लगे। जैसे ही ट्रक सप्तधारा होटल विदिशा रोड पर आया तो रोकने की कोशिश की तो ट्रक नहीं रूका। फिर कार्यकर्ताओ ने आइसर ट्रक का लगभग 10 किमी तक पीछा किया तो ड्राइवर ने गाड़ी को कट मारा तो कुछ साथी की बाइक गिर गई। फिर लगातार गाड़ी का पीछा किया तो गाड़ी को मुडियाखेडा और गढ़ी के बीच में पकड़ लिया, मौके से ड्राइवर मौके से फरार हो गया।
पुलिस को सूचना देने पर देवनगर थाना एवं गढ़ी चौकी का पुलिस स्टाफ मौके पर पहुंचा और ट्रक और ट्रक में ठूंस ठूंस कर भरी लगभग 19 गायों को गढ़ी की कामधेनु गौशाला लाया गया। और गौशाला के सुपुर्द किया गया।
इस संबंध में देवनगर पुलिस का कहना है कि ट्रक को कब्जे ले लिया है और गायों को कामधेनु गोशाला गढ़ी भेजा गया है।मामला दर्ज कर लिया है, आरोपियों पर कठोर कार्यवाही होगी।
पुलिस ने संगठन के लोगों को आश्वासन दिया है कि दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की जावेगी गौवंश से भरे ट्रक पकड़ने में हिंदू उत्सव समिति गढ़ी के अध्यक्ष रवि चौरसिया, भाजयुमो के नगर अध्यक्ष प्रकाश बाबू जाटव, जितेन्द्र सिलावट, राहुल अहिरवार, पंकज सेना, सोनू अहिरवार, जयदीप शर्मा, गगन शर्मा, कमलेश गुर्जर, अनिल रैकवार, कुणाल सेन आदि सराहनीय सहयोग रहा। देवनगर एवं गैरतगंज के बड़ी संख्या में हिन्दू संगठन, बजरंग दल, विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे।



