मध्य प्रदेश

बेटियों और गुरुजनों के सम्मान व आशीर्वाद से शुरू हुआ सत्याग्रह

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। शिक्षक दिवस के अवसर पर नमामि जननि सुकर्म यात्रा के संचालक आचार्य राजा भैया सोनी शिक्षक ने अपने ही ग्राम भुड़सा से बेटियों के सम्मान, सुरक्षा, सेवा हेतु संचालित कार्यक्रम नमामि जननि सुकर्म यात्रा के सत्याग्रह का शुभारंभ किया।
पहले यह कार्यक्रम कलेक्टर कार्यालय कटनी के समक्ष प्रस्तावित था लेकिन शासकीय अवकाश होने के कारण इसे परिवर्तित कर निज मातृभूमि भुड़सा की पावन माटी से आरंभ किया गया।
उल्लेखनीय है कि आचार्य सोनी द्वारा बेटियों के सम्मान में नमामि जननि सुकर्म यात्रा का संचालन विगत चार दशकों से भी अधिक समय से संचालित किया जा रहा है। इस कार्य को आपने इंडिया बुक, एशिया बुक, वर्ल्ड बुक तथा विश्व के सर्वश्रेष्ठ ‌एकल अमिट रिकॉर्ड के रूप में भारत के नाम स्वर्णाक्षरों में अंकित करवाया है। आपके द्वारा विभिन्न माध्यमों से संपूर्ण भारतवर्ष में इस्को प्रचारित किया जा रहा है। अब सत्याग्रह के माध्यम से भारत के महामहिम राष्ट्रपति महोदया, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री तथा अन्य सभी जवाबदेह व्यक्ति, संस्थानों को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराते हुए इसे शासकीय मान्यता प्रदान करने और शालेय पाठ्यक्रम नैतिक शिक्षा में अनिवार्य रूप से शामिल करने के लिए अनुरोध किया जाएगा। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय भुड़सा में जाकर अधीक्षिका कमलेश सिंह बैंस से बेटियों के सम्मान, सुरक्षा, सेवा हेतु अपील की गई और बेटियों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहने हेतु कहा गया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षक जी.एस.बैस, शिक्षक साथी संजय सिंह राजपूत, संतोष कुमार सेन, रामकिशोर रजक, निसि सिंह, प्रतिभा, श्वेता, उमा व अन्य सैकड़ों छात्राओं सहित अतिथि शिक्षक साथी उपस्थित रहे। छात्राओं ने आचार्य श्री को बेटियों के सम्मान में संचालित नमामि जननि सुकर्म यात्रा नवाचार को अपना आशीर्वाद प्रदान किया।

Related Articles

Back to top button