सत्यार्थ फाउंडेशन ने मनाया जनजातीय गौरव दिवस

सिलवानी। नगर की समाजसेवी संस्था सत्यार्थ फाउंडेशन द्वारा 15 नवंबर 2025 बिरसा मुंडा जी की जन्म जयंती के अवसर पर गौरव दिवस के रूप में मनाया गया। बिरसा मुंडा जी की जन्म के 150 वर्ष पूर्ण होने पर मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था सत्यार्थ फाउंडेशन द्वारा ग्राम बेगवा कला में बिरसा मुंडा जी का जन्म जयंती कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता जन अभियान परिषद के समन्वयक वीरेंद्र यादव ने की उन्होंने बताया कि बिरसा मुंडा जी ने अंग्रेजन की गुलामी कभी स्वीकार नहीं की ईसाइयों द्वारा जबरन धर्मांतरण किए जाने के विरोध लोगों को संगठित किया और उनके अत्याचार के विरोध में आवाज उठाई । कार्यक्रम में उपस्थित विजय सोनी ने बताया कि बिरसा मुंडा जी जनजातीय समाज में व्याप्त अंध विश्वास,अपना धर्म छोडकर ईसाई धर्म मानने की आदत को दूर करने में जुटे रहे। उनका सुधारवादी आन्दोलन दयानन्द सरस्वती, विवेकानन्द और चैतन्य महाप्रभू के आन्दोलन की तरह प्रभावशाली था। मेंटर दशरथ कुशवाहा ने बताया कि बिरसा मुंडा का जन्म 15 नवंबर 1875 को वर्तमान झारखंड में एक छोटे से ग्राम में हुआ था अंग्रेजों द्वारा जब जनजाति समाज में बहुत तेजी से धर्मांतरण किया जा रहा था तब बिरसा मुंडा ने किसी भी कीमत पर धर्मांतरण स्वीकार नहीं किया है। जल जंगल और जमीन को बचाने में बिरसा मुंडा का भूतपूर्व योगदान है इसलिए उनको हम सभी भगवान मानते हैं। कार्यक्रम में शिक्षक रामकुमार राय, समाजसेवी राजेश कुशवाहा, प्रदीप कुशवाहा प्रस्फुटन समिति के सदस्य अर्जुन कुशवाहा, अशोक कुशवाहा एवं अन्य पदाधिकारी सदस्यगण एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।



