वार्षिक श्रीरामलीला मेले के आयोजन को लेकर एसडीएम और नपा सीएमओ ने किया रामलीला मैदान का निरीक्षण
रामलीला मैदान की व्यवस्थाएं सुधारने अधीनस्थ कर्मचारियों को दिए निर्देश
रिपोर्टर : शिवलाल यादव, रायसेन
रायसेन। आगामी 15 दिसंबर से शुरू हो रहे श्रीराम लीला महोत्सव को देखते हुए बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित रामलीला मैदान में वार्षिक श्रीरामलीला मेले के आयोजन को लेकर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एलके खरे एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी ज्योति सुनहरे ने मेला ग्राउंड का मेला आयोजन समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष बृजेश चतुर्वेदी एवं समिति के अन्य पदाधिकारियों के साथ रामलीला मैदान पहुंचकर मैदानी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं श्री रामलीला मेला में मैदानी मंच की साज-सज्जा मैदान में समतलीकरण एवं आसपास के हो रहे अतिक्रमण को हटाए जाने के मामले में नगरपालिका के अधीनस्थ अमले को निर्देशित किया गया। इस मौके पर एसडीएम खरे ने मुख्य नगरपालिका अधिकारी सुनहरे को निर्देशित करते हुए जल्द ही रामलीला मैदान में व्यवस्थाएं सुधरवाने एवं ग्राउंड को प्लेन कराने के निर्देश दिए । वही मैदान के आसपास हो रहे अतिक्रमण को भी हटाया जाने के निर्देश दिए। उन्होंने श्री रामलीला मंच की पुताई कराने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर निरीक्षण के दौरान मौजूद श्री रामलीला मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष बृजेश चतुर्वेदी द्वारा एसडीएम खरे एवं नपा सीएमओ सुनहरे नगरपालिका को रामलीला मैदान की स्थिति से अवगत कराया एवं रामलीला के आयोजन को देखते हुए शीघ्र ही अवस्थाएं सुधारने के लिए अवगत कराया। इस अवसर पर निरीक्षण के दौरान एसडीएम खरे, एवं सीएमओ नगरपलिका ज्योति सुनहरे, श्री हिउस के अध्यक्ष लीला प्रसाद सोनी, रामलीला समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष बृजेश चतुर्वेदी, समाजसेवी चंद्र कृष्ण रघुवंशी, बबलू ठाकुर, मीडिया प्रभारी सीएल गौर, अशोक मांझी, जगदीश रैकवार, धर्मेंद्र यादव, राधेश्याम सहित रामलीला समिति के अनेक सदस्य इस मौके पर मौजूद रहे।



