क्राइम

16 पटवारियों की सेवाएं समाप्त, फसल मुआवजा घोटाला मामला

रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी
देवास । एमपी के देवास में फसल मुआवजा घोटाला के चलते 16 पटवारियों की सेवाएं समाप्त कर दी गई। इसके पहले दो लिपिकों की सेवाएं समाप्त की जा चुकी हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पूरा मामला करीब 1 करोड़ 72 लाख रुपये से ज्यादा का था। गड़बड़ी महालेखागार ग्वालियर द्वारा जारी की गई आडिट रिपोर्ट में सामने आई थी। इसके बाद से ही जांच और कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार कई मामले वर्ष 2020-21 की राहत राशि वितरण में गड़बड़ी के हैं। कुछ मामले वर्ष 2019-20 की किसानों को मिलने वाली राहत राशि के हैं।
वित्तीय अनियमितता संबंधी मामला सामने आने के बाद कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने मामले में जांच शुरू करवा दी थी। इसके बाद से ही लगातार जांच और कार्रवाई की जा रही है। मामले में आगे भी कार्रवाई होने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button