मध्य प्रदेश

डिवाइडर पर चढ़ा ट्रक, ड्राइवर को आई मामूली चोट

रायसेन के सबसे व्यस्तम सागर तिराहे पर हुआ हादसा
ब्यूरो चीफ : विनीत माहेश्वरी
रायसेन । रायसेन के सागर तिराहे पर रात 1:30 बजे एक ट्रक बेकाबू होकर डिवाइडर पर चढ़ गया। इस घटना में ट्रक के दोनों अगले पहिए निकल गए ड्राइवर को मामूली चोट लगी है। बताया जा रहा है ड्राइवर को नींद आने पर यह घटना हुई है।
यह तो गनीमत रही की रात होने के कारण सबसे ज्यादा व्यस्त रहने वाला शहर का सागर तिराहे उस समय सुना था। जिससे बड़ी घटना होते-होते टल गई। इस घटना में नगर पालिका द्वारा लगाए गए स्वच्छता प्रेरक टूट गए। थाना कोतवाली पुलिस द्वारा ट्रक को क्रेन मशीन से हटाने की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button