मध्य प्रदेश

सेवा भारती द्वारा बहनों को आत्मरक्षा के लिए किया गया प्रशिक्षित

रायसेन । ग्राम बारला में सेवा भारती द्वारा चौथे रविवार को एक दिवसीय ताइक्वांडो और आर्ट एंड क्राफ्ट प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में गांव की किशोरियों ने भाग लेकर आत्मरक्षा के गुर सीखे।
इस अवसर पर सेवा भारती मध्य प्रदेश की प्रदेश उपाध्यक्ष किरण शेजवार ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में महिलाएं केवल शिक्षा और रोजगार तक सीमित नहीं हैं, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर और आत्मरक्षित होना भी आवश्यक है। ताइक्वांडो जैसी विधाएं न केवल आत्मरक्षा का माध्यम हैं, बल्कि ये आत्मविश्वास, अनुशासन और मानसिक दृढ़ता भी प्रदान करती हैं।
ताइक्वांडो प्रशिक्षक दिनेश दिवाकर ने फ्रंट किक, राउंड हाउस किक, साइड किक का प्रशिक्षण दिया।
समापन अवसर पर एसबीआई बैंक से सेवानिवृत्त प्रबंधक अनूप पाराशर द्वारा किशोरियों को गणवेश वितरित किए गए। प्रशिक्षण में भाग लेने वाली बहनों ने ताइक्वांडो की विभिन्न तकनीकों का प्रदर्शन भी किया, जिसे देखकर उपस्थित जनसमूह ने सराहना की।
इस अवसर पर सेवा भारती के डॉ. ए.के. शर्मा, कमलेश तिवारी, राजेश भार्गव, रंजीत जी एवं ताइक्वांडो प्रशिक्षक दिनेश दिवाकर उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button