मध्य प्रदेश

बागेश्वर वाले धीरेन्द्र शास्त्री के विरोध में नगर में निकली कलचुरी ललकार रैली, पुतला दहन कर सौंपा ज्ञापन

रिपोर्टर : मधुर राय
बरेली । विगत दिनों बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री द्वारा हैहय क्षत्रिय कलचुरी (कलार) समाज और उनके इष्टदेव भगवान सहस्त्रबाहु के प्रति अपमानजनक एवं निंदनीय तथा धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाला विभिन्न वर्गों में शत्रुता, घृणा व वैमनस्यता पैदा और मानहानि अपमानजनक व धार्मिक भावनाओं को भड़काने के उद्देश्य तथा समाज में विद्वेष फैलाने वाला कथन प्रसारित जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी बायरल किया गया था जिसे रायसेन जिला सहित मध्यप्रदेश एवं संपूर्ण भारत और दुनिया ने देखा व सुना भी था। जिसके कारण हैहय क्षत्रिय कलचुरी समाज के प्रत्येक व्यक्ति के मन में धीरेंद्र शास्त्री के प्रति घृणा पैदा हो गई। और समाज के लोग अपमानित दुखी एवं अक्रोसित भी हैं। जिसके चलते बागेश्वर वाले कथा वाचक धीरेंद्रकृष्ण शास्त्री के विरोध में कलार समाज का गुस्सा फूटा और 5 मई शुक्रवार को कलचुरी कलार समाज महिला मंडल एवं नवयुवक मंडल कलचुरी समाज के तत्वाधान में बड़ी संख्या में कलचुरी समाज के पुरुषों एवं महिलाओं ने कथा वाचक बागेश्वर के विरुद्ध में बरेली नगर के होलीचौक से कल्चुरी समाज के महिलाये पुरुष नगर के मुख्य मार्गो से नारेबाजी करते हुए एक विशाल रैली निकालकर नवीन टॉकीज चौराहे पर पुतला दहन कर एसडीएम ओर एसडीओपी कार्यालय पहुँचे और एसडीएम मुकेश सिंह एवं एसडीओपी राजीव जंगले बरेली को धीरेंद्र कृष्ण गर्ग शास्त्री के खिलाफ कलचुरी कलार समाज के इष्टदेव भगवान सहस्त्रबाहु के अपमान करने तथा उनकी प्रतिष्ठा, पवित्रता तथा ख्याति को जान बूझकर नुकसान पहुंचाने के चलते दंडात्मक कार्यवाही की जाए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सोंपा।
ज्ञापन में कहा गया कि कथावाचक धीरेंद्रकृष्ण शास्त्री बागेश्वर वालों ने कथा के दौरान जानबूझकर हैहय कल्चुरी समाज के ईष्टदेव भगवान सहस्त्रबाहु  का अपमानकर मिथ्या वचन कहे हैं। इन वचनों काआपत्तिजनक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया फेसबुक में अपलोड कर प्रचारित व प्रसारित कर धार्मिक भावनाएं भड़काने का अपराध किया है। धीरेंद्रकृष्ण शास्त्री के खिलाफ  हैहय क्षत्रिय कलचुरी समाज के प्रति अशिष्ट शब्दों का इस्तेमाल करने, जानबूझ कर मिथ्या कथन कह कर लोक शांति भंग किए जाने का  अपराध पंजीबद्ध किया जाए।
कलचुरी समाज संपूर्ण भारत वर्ष और विश्व के कई देशों सहित लगभग 12 करोड़ से अधिक की आबादी में निवासरत है। कल्चुरी समाज भगवान सहस्त्रबाहु के प्रति आस्था एवं विश्वास रखते हुए अपने समाज के आराध्यदेव, इष्टदेव भगवान सहस्त्रबाहु जी की पूजा अर्चना कई पीढ़ियों से करते चले आ रहे हैं। धीरेंद्र कृष्ण  शास्त्री एक कथावाचक है । जिनकी कथा वाचन का प्रचार प्रसार टेलीविजन तथा सोशल मीडिया के माध्यम से किया जाता है तथा आम जनता भी कथा सुनती है। कथा वाचक द्वारा जानबूझकर मिथ्या कथन का वीडियो बनाकर उसका प्रचार प्रसार टेलीविजन व सोशल मीडिया के माध्यम से करते हुए धार्मिक आस्था का अपमान कर  शांति भंग करने का प्रयास किया गया है। जिस कारण अनावेदक के ऊपर दंडात्मक कार्यवाही किया जाना न्यायोचित है। निवेदन है कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बागेश्वर धाम जिला छतरपुर के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 295 (क), 500, 504, 505 तथा सूचना एक्ट (आईटी) के तहत आपराधिक एफआईआर दर्ज कर उचित करवाई करने का कष्ट करें।

Related Articles

Back to top button