धार्मिकमध्य प्रदेशराजनीति

भाजपा द्वारा श्री बजरंगबली के अपमान पर कांग्रेस ने हनुमान चालीसा का पाठ किया,

हिंदू धर्म की आस्था पर चोट लगी : चौहान
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान
l जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण जिलाध्यक्ष करण सिंह चौहान ने कहा है कि जिस तरीके से रतलाम में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं द्वारा भगवान श्री हनुमान जी की प्रतिमा रखकर अश्लीलता की गई उससे हिंदू धर्म की आस्था पर चोट लगी है उन्होंने कहा है कि हिंदू धर्म की आस्था के प्रतीक भगवान श्रीराम भक्त प्रभु श्रीबजरंगबली की प्रतिमा के समक्ष जिस तरीके से महिलाओं को खड़ा किया गया जिससे प्रतिमा को खंडित करने का प्रयास किया गया l
कांग्रेस जिला अध्यक्ष करण सिंह चौहान ने बताया कि गत दिवस मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिन के अवसर पर रतलाम में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं द्वारा कार्यक्रम का आयोजित किया गया जिसमें स्टेज में भगवान श्री बजरंगबली की मूर्ति रखी गई और उस स्टेज में पाश्चात्य संगीत पर लड़कियों के अर्धनग्न कपड़े पहना कर जो नृत्य कराया गया उससे पूरे देश की महिलाएं शर्मसार हो गई ।
जिस तारतम्य में जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण जिला अध्यक्ष करण सिंह चौहान वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजा जगवानी अजय कछवाहा एडवोकेट संदीप जयसवाल जॉर्ज डेविड प्रमोद बढ़गईया कृष्ण कुमार नामदेव आदि कांग्रेस नेताओं ने आज दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर मैन रोड कटनी प्रातः 11बजे पहुंचकर भगवान श्री हनुमान जी को गंगाजल अर्पित कर शुद्धिकरण एवं उनके समक्ष श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया गया l

Related Articles

Back to top button