मंदिर निर्माण ही सामाजिक एकता का परिचय है : सुनील श्रीवास्तव

नवनिर्मित श्री चित्रगुप्त मंदिर में पूजन कार्यक्रम संपन्न
सिलवानी । नगर के सामाजिक संगठन अखिल भारतीय कायस्थ महासभा तह. इकाई सिलवानी के तत्वाधान में नवनिर्मित श्री चित्रगुप्त मंदिर परिसर में दिनांक 10 नवंबर 2024 रविवार को स्थानीय समाज बंधुओ की उपस्थिति में सामूहिक पूजन का आयोजन किया गया।
पूजन के प्रारंभ में कलश पूजन एवं दीप प्रजज्लन समाज के वरिष्ठ रामस्वरूप श्रीवास्तव, रामगोपाल श्रीवास्तव एवं रामशरण श्रीवास्तव द्वारा किया गया तत्पश्चात पूजन प्रमुख अनिल श्रीवास्तव के द्वारा मंत्र उच्चारण के साथ विधियुक्त पूजन संपन्न की गई। पूजन उपरांत समाज बंधुओ की सामाजिक परिचर्चा में एडवोकेट आलोक श्रीवास्तव, दीनानाथ श्रीवास्तव द्वारा अपने विचार व्यक्त किए गए वही एडवोकेट सुनील श्रीवास्तव द्वारा मंदिर निर्माण में समाज बंधुओ की भूमिका पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के अंत में महा आरती पश्चात प्रसाद वितरण किया गया।
पूजन कार्यक्रम में समाज बंधु कमलेश श्रीवास्तव, बृजेश श्रीवास्तव, माधोशरण श्रीवास्तव, भूपेंद्र श्रीवास्तव, गोपाल श्रीवास्तव, श्रीप्रकाश श्रीवास्तव, केके श्रीवास्तव, ऋषि श्रीवास्तव, प्रकाश श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित हुई । कार्यक्रम में उपस्थित समाज बंधुओ का आभार ब्लॉक अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव द्वारा व्यक्त किया गया पूजन कार्यक्रम अरुण श्रीवास्तव एवं शिवनारायण खरे के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।


