मध्य प्रदेश

योग शारीरिक स्वास्थ्य के लिए जितना फायदेमंद है उतना ही मानसिक रूप से मजबूती देता है : ब्रजमोहन सेन

रिपोर्टर : सतीश मैथिल
सांचेत । अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में योग शिक्षक ब्रजमोहन सेन ने बताया योग शारीरिक स्वास्थ्य के लिए जितना फायदेमंद है उतना ही मानसिक रूप से मजबूती देता है 10बा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सांचेत मे मनाया गया जिसमें योग शिक्षक बृज मोहन सेन ने योगाभ्यास कराया। इस अवसर पर प्राचार्य करन सिंह राठौरिया एवम माध्यमिक शाला सांचेत के प्रभारी रोहित कुमार नगोत्रा और स्टाफ के शिक्षकों के साथ साथ बच्चो ने योगाभ्यास किया।
बृजमोहन सेन ने बताया कि योग न सिर्फ हमारे शारीरिक स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है, बल्कि वह हमें मानसिक रूप से भी मजबूत बनाता है। मन के नियंत्रण से ही योग मार्ग में आगे बढ़ा जा सकता है, इससे हमारी मानसिक बुराइयां दूर होती हैं।
योग में प्रार्थना और ओम का तीन बार जाप करा ताड़ासन, वृक्षासन, हस्तासन, अर्ध चक्रासन, त्रिकोण आसन, रिलेक्स आसन, वृजा आसन, अर्द्ध अस्ट्रासन, मकरासन, भुजंग आसन, सेतू बंद आसन, सहित प्राणायाम में कपाल भाती, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, ध्यान मुद्रा, शांति जाप कराते हुए जीवन में योगासन, प्राणायाम का महत्व बताया। साथ ही रोज योग करने संकल्प दिलाया। योग शिक्षक ने कहा कि प्रधानमंत्री ने ऋषि मुनियों द्वारा दी गई योग विद्या को पूरे विश्व में पहचान ही नहीं दिलाई, बल्कि उनके प्रयास से 21 जून को विश्व योग दिवस के रूप में 200 देशों ने इस योग विद्या को अपनाया।
रोज योग करने से मानसिक बुराइयां भी दूर होती है, साथ ही इसके माध्यम से निरोग भी रहा जा सकता है।

Related Articles

Back to top button