धार्मिकमध्य प्रदेश

श्री राम जन्मभूमि मंदिर अयोध्या में श्री राम महायन्त्र स्थापना रथयात्रा

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । श्री राम जन्मभूमि मंदिर अयोध्या में श्री राम महायन्त्र (180 KG gold plated) की स्थापना की जा रही है. उक्त महायंत्र एक विशाल रथयात्रा के माध्यम से तिरूपति से अयोध्या तक पहुंचाया जा रहा है. विशाल रथयात्रा दिनांक 13 नवम्बर 2024 को सिवनी से जबलपुर पहुंचेगी. जबलपुर सिवनी सीमा पर रथयात्रा का स्वागत किया जायेगा.
लगभग सायं 4.30 बजे रथयात्रा पिसनहारी की मढ़ियाँ पहुंचेगी. जहां रथयात्रा की अगवानी राकेश सिंह मन्त्री, मध्यप्रदेश शासन, लोक निर्माण विभाग एवं अन्य माननीय जनप्रतिनिधियों द्वारा की जायेगी।
इसके बाद रथयात्रा सूपाताल, छोटीलाइन, बंदरिया तिराहे होती हुई गौरीघाट पहुंचेगी. गौरीघाट पर नर्मदा आरती के उपरांत आयोजित कार्यक्रम में साधु संतों की उपस्थिति में श्री राम महायंत्र की पूजा एवं आरती होगी. यहाँ पर श्री राम महायन्त्र के दर्शन प्राप्त होगें. माननीय मंत्री एवं अन्य माननीय जनप्रतिनिधिगण कार्यक्रम में उपस्थित रहेगें.
जबलपुर जिले की धर्मपरायण जनता से विशाल रथयात्रा के स्वागत, अगवानी और श्री राम महायंत्र की पूजा आरती कार्यक्रम में सम्मिलित होने का अनुरोध किया है।
दिनांक 14 नवम्बर 2024 को सुबह 10 बजे रथयात्रा जबलपुर से कटनी के लिये प्रस्थान करेगी।

Related Articles

Back to top button