शिव हनुमान मंदिर पर तुलसी शालिग्राम विवाह संपन्न
रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
देवरी । क्षेत्र में देवउठनी ग्यारस के शुभ अवसर पर विविध आयोजन संपन्न हुए श्रद्धालुओं ने एकादशी व्रत रखकर अपने-अपने घरों में सुंदर रंगोली सजाकर गन्ने के मंडप सजाकर माता तुलसी और शालिग्राम भगवान का विवाह उत्सव मनाया । रायसेन जिले के देवरी के संजय नगर में श्री शिव हनुमान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने बड़े ही धूमधाम के साथ भगवान शालिग्राम और माता तुलसी का श्रद्धालुओं द्वारा विवाह के रीति रिवाज के अनुसार मनाया गया। भगवान शालिग्राम की बारात को ढोल नगाड़ों के साथ शिव हनुमान मंदिर से लेकर बैरशिला वाले सोनी जी के घर तक बारात निकाली एवं तुलसी जी का कन्यादान को लेकर रस्म पूरी की गई जिसमें महिलाओं एवं पुरुष बड़ी संख्या में उपस्थित रहे वही बच्चों ने पटाखे फोड़ कर आतिशबाजी की देवउठनी ग्यारस के साथ ही सभी मांगलिक कार्यक्रम शुरू हो गए इस अवसर पर दीपावली की तरह ही घर घर दीपक जलाएं वही रंगोलिया भी श्रद्धालुओं ने सजाई। धर्मेंद्र तिवारी ने बताया कि सनातन धर्म के अनुसार अगर कोई देवउठनी ग्यारस पर भगवान शालिग्राम माता तुलसी का विवाहोत्सव करता है तो उसके घर की सुख समृद्धि बनी रहती है उसके घर किसी प्रकार का कोई रोग दोग नहीं आता और धनलक्ष्मी से संपन्न रहता है। कार्यक्रम में विमला जोशी, ममता छींपा, सिया बाई रघुवंशी, सरला चौरसिया, महेश साहू, तोरन लोधी, अंकित चौरसिया, सौरभ चौरसिया, दीपक साहू, अखिलेश साहू, अशोक छींपा, दिनेश पाल, आदि महिलाए एवं पुरुष बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।



