धार्मिक

श्री राम कथा के प्रचार प्रसार के लिए श्री राम रथ का शुभारंभ हुआ

सिलवानी। श्री राम कथा की भव्यता के लिए आयोजक समिति की तैयारियां निरन्तर जारी है इसी को लेकर श्रीराम कथा प्रचार-प्रसार के लिए बुधवार को रामरथ को रवाना किया गया।
नगर में 18 दिसंबर से 22 दिसंबर तक श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें जगद्गुरू स्वामी श्री रामस्वरूपाचार्य जी महाराज चित्रकूट धाम के मुख से पंच दिवसीय कथा का आयोजन होगा। बुधवार को आयोजन समिति द्वारा श्रीराम कथा प्रचार प्रसार हेतु श्री राम रथ को रवाना किया गया। सर्वप्रथम श्री रामरथ का पूजन किया उसके बाद नरियल फोट कर रवाना किया गया। श्री रामरथ द्वारा नगर सहित तहसील के ग्रामीण अंचलों में प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इस दौरान हिउस अध्यक्ष नारायण यादव, गजेन्द्र गुप्ता, सूर्यप्रकाश पाण्डेय, आदित्य रघुवंशी, प्रदीप कुशवाहा, देवेन्द्र साहू, तुलसी यादव, लवलेश रैकवार, भूपेन्द्र विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
सन्त समागम में कथा व्यास श्री श्री 1008 ब्रह्चारी जी महाराज बापौली धाम, श्री 1008 मानस रत्न श्री अशोक दास जी ब्रह्मचारी श्री धाम अयोध्या जी के सानिध्य में एवं महंत श्री श्री 108 नागा रामदास जी महाराज के संरक्षण में मंच संचालक श्री नरेश शास्त्री जी की गरिमामय उपस्थिति में श्री राम कथा आयोजन संपन्न किया जाना है। आयोजक समिति ने क्षेत्र के सभी सनातन समाज से श्री राम कथा रूपी धर्म यज्ञ में अधिक से अधिक संख्या में सम्मलित होने का आग्रह किया है।

Related Articles

Back to top button