श्रीमद् भागवत महापुराण हरदी में 23 अप्रैल से
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । उमरियापान के समीप ग्राम हरदी में 23 अप्रैल दिन शनिवार को शोभा कलश यात्रा के पश्चात श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। आयोजक समिति के सिद्धार्थ दीक्षित ने बताया कि 26 अप्रैल मंगलवार को श्री कृष्ण जन्मोत्सव 27 अप्रैल को बाल लीला एवं गोवर्धन पूजा अन्नकूट व 28 अप्रैल को कंस वध ऊधव गोपी प्रसंग रुकमणी मंगल विवाह एवं 29 अप्रैल को सुदामा चरित्र परिचित मोक्ष कथा विराम के बाद 30 अप्रैल को वार्षिक श्राद्ध ब्राह्मण भोज एवं विशाल भंडारा के साथ समापन किया जाएगा। जिसमें बड़ी पौड़ी के कथा वाचक पंडित संतोष त्रिपाठी के मुखारविंद से प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक संगीतमय कथा प्रवचन कीये जाएंगे। आयोजन समिति ने बताया कि ग्राम हरदी के प्रतिष्ठित शिवनारायण दीक्षित एवं स्वर्गीय श्रीमती चंदा दीक्षित की स्मृति में उक्त आयोजन रखा गया है। उनके पुत्र सिद्धार्थ दीक्षित एवं पुत्रवधु श्रीमती नीतू दीक्षित यजमान रहेंगे। आयोजन समिति सिद्धार्थ दीक्षित, ओमप्रकाश दीक्षित, कैलाश दीक्षित, श्रवण कुमार दीक्षित, राकेश चतुर्वेदी, कृष्ण दत्त चतुर्वेदी, ब्रश किशोर चौबे, योगेश दीक्षित एवं समस्त दीक्षित परिवार में धर्मप्रेमी जनता से पहुंचने की अपील की है कार्यक्रम का समापन 30 अप्रैल को होगा।



