कांग्रेस परिवहन प्रकोष्ठ के ग्रामीण जिला अध्यक्ष पुनः बने सिध्दार्थ दीक्षित

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । कांग्रेस के सक्रिय नेता एवं समाजसेवी सिद्धार्थ दीक्षित को एक बार फिर कांग्रेस परिवहन प्रकोष्ठ, जिला कटनी (ग्रामीण) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है । उनकी पुनर्नियुक्ति से कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में हर्ष व्याप्त है ।
यह नियुक्ति प्रदेश परिवहन प्रकोष्ठ अध्यक्ष नरेंद्र सिंह पांघे की अनुशंसा पर मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा की गई है । संगठन ने सिद्धार्थ दीक्षित के पिछले कार्यकाल में संगठन के प्रति उनकी सक्रियता, जनसंपर्क और समर्पण को देखते हुए उन्हें पुनः महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है ।
सिद्धार्थ दीक्षित की नियुक्ति पर कटनी ग्रामीण कांग्रेस जिला अध्यक्ष कुंवर सौरभ सिंह ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में परिवहन प्रकोष्ठ संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में कांग्रेस की नीतियों और जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जाएगा ।
पुनर्नियुक्ति पर सिद्धार्थ दीक्षित ने कांग्रेस नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरा उतरने का प्रयास करेंगे । उन्होंने कहा कि वे पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे ।



