सचिव के साथ घटित घटना के विरोध में सिलवानी सचिव संघ 3 दिवस के सामूहिक अवकाश पर

सिलवानी। बालाघाट जिले के किशनपुर जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत काद्रीकला के सचिव के साथ घटित घटना के विरोध में तीन दिवस का सामूहिक जाने संबंधी ज्ञापन जनपद पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी नीलम रायकवार को सौंपा।
ज्ञापन में उल्लेख किया है कि वर्तमान में पूरे प्रदेश में सीएम हेल्प लाईन के शिकायतो को बंद कराने के लिऐ पंचातय सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक पर अनुचित दवाब बनाया जा रहा है तथा पंचायती राज से पृथक से विभागो कि योजनायो जैसे आयुष्मान कार्ड इत्यादी को सफल बनाने के लिऐ जहाँ तहा पंचायत सचिवो को एवं ग्राम रोजगार सहायक को नोटिस देकर कार्यवाही संस्थित की जा रही है साथ ही लगभग सभी जिलो में रविवार और अवकाश के दिनो में भी ग्राम पंचातय सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक से कार्य करवाया जा रहा है। इसके चलते जिला बालाघाट के किशनपुर जंनपद पंचायत के काट्रीकला ग्राम पंचात में सचिव घनश्याम विसेन असमय काल के गाल में समा गये।
उक्त सभी समस्या के कारण मध्य प्रदेश पंचायत सचिव संगठन के आवाहन पर जनपद पंचायत सिलवानी के समस्त सचिव एवं ग्राम रोजगार साहयक दिनॉक 25 नवम्बर 2024 से 27 नवम्बर 2024 तक साहमूहिक अवकाश पर रहेगे । जिसको लेकर सोमवार को जनपद पंचायत सीईओ नीलम रैकवार को ज्ञापन दिया गया।
इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष सचिव संगठन, ब्लाक अध्यक्ष रोजगार सहायक संगठन के साथ बड़ी संख्या में सचिव और रोजगार सहायक उपस्थित रहे।



