कृषि
एसडीएम ने कृषि उपज मंडी में किसानों से मुलाकात कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । इस समय कृषि उपज मंडी में किसान अपनी उपज विक्रय करने के लिए भारी संख्या में पहुंच रहे हैं उन्हें किसी तरह की असुविधा न हो उनकी उपज को विक्रय करने में कोई कठिनाई ना आए इसके मद्देनजर कृषि उपज मंडी के भारसाधक अधिकारी एवं एसडीएम सौरभ मिश्रा ने कृषि उपज मंडी मे किसानों की सुविधाओं की जानकारी ली तथा कैंटीन, किसानों के लिए सस्ते दाम पर भोजन उपलब्ध कराने वाले किसान रेस्टोरेंट हाउस, नीलामी की व्यवस्था आदि का जायजा लिया और व्यापारियों व किसानों से चर्चा कर उपज के दाम आदि के बारे में जानकारी ली किसानों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में पूछताछ की तथा कृषि उपज मंडी के सचिव वीरेंद्र सिंह ठाकुर को आवश्यक निर्देश भी दिए।



