शारदीय नवरात्र पर्व पर सभी वार्डो में चलाया विशेष सफाई अभियान
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । स्वच्छता सेवा ही अभियान के तहत शारदीय नवरात्र पर्व में ग्राम पंचायत उमरियापान के सभी वार्डों में साफ सफाई अभियान तेजी से किया गया । नगर के प्रत्येक वार्डों में सफाई करवाई गई एवं नगर के विभिन्न वार्डों में नालियां की साफ सफाई तेजी से की गई । ग्राम प्रधान अटल ब्यौहार, सचिव सतीश गौतम ने बताया कि शारदेय नवरात्र में स्वच्छता सेवा अभियान के तहत उमरियापान पंचायत के विभिन्न वार्डों के प्रमुख स्थानों में लगभग साफ सफाई हो गई । अटल ब्यौहार ने बताया कि जिन जिन वार्डों में नालियां की सफाई करवाई गई थी उन वार्डों में टैक्टर ट्राली लगाकर कचरा उठाया गया है । नवरात्र पर्व में उमरियापान के प्रसिद्धि बड़ी माई मंदिर, मचखंडा मोहल्ला स्थित चंडी माता, खेरमाई मंदिर, चंडी माता, मरही माता, करेड़े का दिवाला सहित अनेक प्रचंड मंदिरों में डेली सफाई करने का निर्देश सफाई कर्मियों को दिया गया । अटल ब्यौहार ने समस्त ग्रामवासियों से आग्रह किया है कि आप लोग घर की सफाई करते हैं तो कृपया कर कचरा नाली एवं रोडो पर ना फेंके, कचरा इकट्ठा कर बोरी या डस्टबिन में रखेंज्ञ । नगर के दुकानदारों एवं होटल प्रतिष्ठानों से भी आग्रह किया है कि अपने अपने प्रतिष्ठानों के सामने डस्टबिन रखें जिससे सड़कों पर गंदगी ना फैलाएं ।



