मध्य प्रदेशहेल्थ

मच्छरों की भरमार रोकने पाउडर का छिड़काव शुरू

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । बारिश शुरू होते ही शहर में मच्छरों की भरमार तेजी से बढ़ गई है जिसके कारण आम लोग परेशान हो रहे हैं लोगों की परेशानी के मद्देनजर नगर पालिका अध्यक्ष संदीप लोधी के निर्देश एवं सीएमओ कृष्णकांत शर्मा के मार्गदर्शन में सफाई कर्मियों द्वारा विभिन्न मोहल्ले में केमिकल युक्त पाउडर का छिड़काव किया गया जिससे मच्छरों की प्रजनन क्षमता पर रोक लग सके।
सफाई कर्मियों ने पहले नालियों और घूरों के आसपास सफाई की सीलन भरे स्थानों एवं नालियों के आसपास केमिकल्स युक्त पाउडर का छिड़काव किया है।

Related Articles

Back to top button