वन विभाग ने शुरू की मानसूनी गश्त, अतिक्रमण की बाट जोह रहे लोगों में मचा हड़कंप

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । मानसून से पूर्व वन परिक्षेत्र बेगमगंज द्वारा धड़ाधड़ वन माफिया के खिलाफ कार्रवाई की गई वहीं वन विभाग की भूमि पर कब्जा करने वालों को बेदखल किया गया। वन भूमि पर कब्जा करने वाले इस फिराक में थे की बारिश शुरू हो हम फिर से कब्जा जमा लेंगे लेकिन वन परिक्षेत्र अधिकारी अरविंद अहिरवार के मार्गदर्शन में वन विभाग की टीम ने नया कारनामा अंजाम देते हुए मानसूनी गश्त शुरू कर दी जिससे कब्जा करने की बाट जोह रहे लोगों के हौसले पस्त पड़ गए हैं।
आपको बता दें कि वन परिक्षेत्र बेगमगंज अन्तर्गत मानसूनी गश्ती शुरू की गई जिसके अंतर्गत बीट सिहोरा का जंगल समस्त स्टॉफ द्वारा घूम कर गश्ती की गई तथा जंगल मे जिन लोगो द्वारा अतिक्रमण के लिए लांगे डाले गए थे उन्हें स्टॉफ द्वारा हटाया गया और कक्ष क्रमांक 180 ए में 2 हेक्टेयर मे हुए अतिक्रमण के प्रयास को विफल किया गया एवं बागड़ एवं लांजे हटाकर मवेशी को चराने के लिए रास्ता खुलवाया एवं सूबबूल का बीज की बुवाई की गई कार्रवाई में वन परिक्षेत्र सुल्तानगंज सुशील पटेल, मवई से हेमराज कोली वनपाल प्रदीप लोधी, बृजकिशोर तिवारी, वनरक्षक धर्मेंद्र श्रीवास्तव, वनरक्षक प्रतापसिंह ग्रेवाल, वनरक्षक शरद शर्मा, वनरक्षक सद्दाम खान, वन रक्षक नीरज राठौर, वन रक्षक संजीव शर्मा, वनरक्षक निर्मला इमने, वन रक्षक केके श्रीवास्तव, चालक सचिन ठाकुर, व सहयोगी दलों और समिति सदस्यो को साथ रखकर कार्यवाही की गई।



