धार्मिक
30 जनवरी से होगा श्रीदेवी प्राण-प्रतिष्ठा व श्री शतचंडी यज्ञ

सिलवानी। तहसील के हमीरपुर ग्राम में 30 जनवरी से श्री देवी प्राण प्रतिष्ठा एवं श्री शतचण्डी यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। जिसका समापन 7 फरवरी को होगा। गुप्त नवरात्र के अवसर पर होने जा रहे अनुष्ठान को लेकर आयोजको के द्वारा तैयारियां की जा रही है। यज्ञाचार्य वेदाचार्य जी महाराज अखिल भारतीय धर्म संघ अध्यक्ष के द्वारा अनुष्ठान पूर्ण कराया जाएगा। इस अवसर पर ब्रम्हचारीजी महाराज वापोली धाम, महंत ब्रजकिशोर दास महाराज कुटी बोरास, महगवां तथा रामकृष्ण दास त्यागी महाराज रोसरारानी भी मौजूद रहेगें। श्रद्वालु समस्त संतो के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगें।


