मध्य प्रदेश

ग्रामीण पटेल कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने कलेक्टर से ग्राम पटेल की नियुक्ति करने के लिए किया आवाहन

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । जैसा की पूर्व से ही ग्राम में एक ग्राम पटेल की नियुक्ति रहती थी जिन्हे ग्राम में कुछ दायित्व निर्वहन करने होते थे लेकिन आज धीरे धीरे ग्राम पटेल की सख्या में कमी आ गई है पूरे जिले में मात्र 128 पटेल ही अपने ग्राम में अपने दायित्यो का निर्वहन कर रहे है। मध्यप्रदेश के काफी जिलों में नियुक्ति का सिलसिला भी जारी है। कटनी जिले में इसका आगाज आज दिनांक तक नही हो पाया है इस पूरे मामले को लेकर ग्रामीण पटेल कल्याण संघ मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल शरणागत ने अपनी आवाज बुलंद की और सैकड़ों की सख्या में ग्राम पटेल के पद पर नियुक्त होने के लिए जनमानस के साथ जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे । उन्होंने जिला कलेक्टर से ग्राम पटेल की नियुक्ति प्रत्येक ग्राम में करने की अपील की है साथ ही एक आवेदन पत्र सौप कर अपनी मांगो को जिला कलेक्टर के सम्मुख रखा। प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल शरणागत ने जानकारी देते हुए बताया की हमारे पास इस मामले में सभी आदेश है
कमिश्नर कार्यालय का आदेश कमांक 274/ राजस्व शाखा 1/2021 जबलपुर दिनांक 25.6.2021 आदेश कमांक 635/राजस्व शाखा -1/2021 जबलपुर दिनांक 7.10.2021 कमिश्नर जबलपुर के आदेशनुसार जबलपुर संभाग में समस्त कलेक्टरों को आदेशित किया गया है. जो कि जबलपुर संभाग में समस्त संभाग में रिक्त पर ग्राम पटेल पद की नियुक्ति की जाती है, इन आदेशों के बाद जिला कलेक्टर कटनी कार्यालय को दिनांक 18.9.2023 को संगठन द्वारा ग्राम पटेल की नियुक्ति करने की मांग रखी गई थी पर आज दिनांक तक इस मामले में किसी प्रकार की कोई भी प्रगति नही हुई है। प्रदेश अध्यक्ष सरनागत ने बताया की आज हम सभी के साथ कलेक्टर के पास आए है और उन्होंने आश्वस्त दिया है की आगामी दिनों में उचित कार्यवाही कर ये नियुक्ति अनुविभागीय अधिकारियो द्वारा पूरे जिले में की जायेगी।

Related Articles

Back to top button