प्रदेश अध्यक्ष ने ली जन स्वास्थ्य रक्षकों की बैठक, प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का दिया न्योता

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । ग्रामीण जन स्वास्थ्य रक्षक संगठन जिला इकाई रायसेन के ब्लॉक स्तरीय मीटिंग बेगमगंज में संपन्न हुई इसमें प्रशासन द्वारा झोलाछाप पर हो रही कार्रवाइयों को लेकर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ केशव तिवारी ने बताया कि जन स्वास्थ्य रक्षक मध्य प्रदेश शासन एवं भारत सरकार की योजना थी इसमें 1995 से 2002 के बीच संपूर्ण मध्य प्रदेश में 52200 जन स्वास्थ्य रक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया था तथा ग्राम में प्राथमिक उपचार हेतु अधिकृत किए गए थे और 1995 से 2002 के बाद से सभी जन स्वास्थ्य रक्षक समस्त स्वास्थ्य कार्यक्रमों में अपना सहयोग करते आ रहे हैं जैसे समस्त राष्ट्रीय कार्यक्रम पल्स पोलियो टीकाकरण गर्भवती महिलाओं को आयरन कैल्शियम और प्राथमिक स्तर का इलाज उपलब्ध कराते थे इसके लिए हम लोग प्रशिक्षित भी किए गए थे ।
अपनी जायज मांगों को लेकर प्रदेश स्तर पर मुख्यमंत्री से मुलाकात करने का कार्यक्रम शीघ्र तय किया जा रहा है जिसमें मुख्यमंत्री से हमारी प्रमुख मांग होगी कि प्रशासन द्वारा झोलाछापों पर जो कार्रवाई की जा रही है उससे जन स्वास्थ्य रक्षको को मुक्त रखा जाए शहर 6 सूत्रीय मांगे रखी जाएगी।
दशहरा मैदान मंगल भवन में आयोजित ब्लॉक स्तरीय बैठक में प्रदेश अध्यक्ष जन स्वास्थ्य रक्षक संघ केशव तिवारी ने व्यक्त करते हुए कहा की करीब 20 साल से जन स्वास्थ्य रक्षकों के हितों के लिए प्रयास किया जा रहे हैं अब आर पार की लड़ाई के लिए प्रदेश स्तर पर आंदोलन किया जाना है जिसको लेकर मुख्यमंत्री के समक्ष मांगों को रखा जाएगा। इसमें सभी जन स्वास्थ्य रक्षकों को तन मन धन से सहयोग करके शामिल होना है।
प्रदेश स्तर से पधारे रघुवीर पाठ करने कहा कि संगठन आप सभी प्रेक्टिस करने वालों के लिए बरगद के पेड़ की तरह आपके लिए खड़ा है ताकि आपको धूप ना लगे और छाया बनी रहे संगठन आपके लिए सुरक्षा कवच का कार्य कर रहा है पर अब आपका भी दायित्व बनता है की सभी प्रेक्टिस करने वाले जन स्वास्थ्य रक्षक एवं जो भी संगठन से जुड़े हैं वह सभी प्रैक्टिशनर अनिवार्य रूप से जिस समय आपको भोपाल बुलाया जाए वहां पर उपस्थित हों और अपने हक की आवाज बुलंद करें।
कार्यक्रम का संचालन केशव गौर ने किया। बैठक को भोपाल से पधारे विक्रम सिंह ने भी संबोधित किया उपस्थित जन स्वास्थ्य रक्षकों ने अपने-अपने हिसाब से विचार व्यक्त किए और संगठन को मजबूती प्रदान करने का संकल्प लिया।
बैठक में विशेष रूप से अनिल पटेल, केशव गौर, दीनदयाल शर्मा, अनिल कुमार, भारतसिंह मालवीय, रामस्वरूप, विजय बाबू गौर, रामबाबू गौर, विक्रमसिंह लोधी, लखनलाल लोधी, सुदामा प्रसाद दुबे, सतीश दुबे, अशोक विश्वकर्मा, जीवनलाल पंथी, रामस्वरूप अहिरवार, राकेश पंथी, मो. हसीन, रामबाबू पटेल सहित अन्य जन स्वास्थ्य रक्षक मौजूद थे।



