मध्य प्रदेशराजनीति

अंबेडकर के अपमान में संसद से सड़क तक कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

कटनी में कांग्रेस प्रदर्शन कर अमित शाह का इस्तीफा मांगा
बड़ी संख्या प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी रहते तैनात

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । 17 दिसंबर 2024 को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारत रत्न डॉ. बी.आर. अंबेडकर के बारे में राज्यसभा में बेहद आपत्ति जनक और अपमान जनक टिप्पणी की थी इसके विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी कटनी अध्यक्ष करणसिंह चौहान के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने स्थानीय सुभाष चौक में जोरदार प्रदर्शन किया गया।
इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष करण सिंह चौहान ने कहा ऐसी टिप्पणियां न केवल भारत के महानतम नेताओं में से एक बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की अद्वितीय विरासत का अपमान हैं, बल्कि उन करोड़ों भारतीयों का भी घोर अपमान है, जो उन्हें भारतीय संविधान के निर्माता और सामाजिक न्याय के प्रणेता के रूप में मानते हैं।
पूर्व जिला अध्यक्ष ठाकुर गुमान सिंह ने कहा भारत सरकार के गृहमंत्री के रूप में संवैधानिक पद पर बैठे एक संवैधानिक पदाधिकारी अमित शाह द्वारा इस तरह के बयान बेहद अपमानजनक हैं। जिला शहर कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष प्रियदर्शन गौर ने कहा हमारे गणतंत्र की नींव को कमजोर करने का एक खतरनाक प्रयास है। शिक्षा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष रामनरेश त्रिपाठी ने कहा डॉ.अंबेडकर समानता, न्याय और हमारे संविधान में निहित लोकतांत्रिक सिद्धांतों के प्रतीक हैं। उनके नाम को कलंकित करने का कोई भी प्रयास इन मूल्यों का अपमान है । जिला शहर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजा जगवानी ने कहा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का अपमान हमारे राष्ट्र की सामाजिक सद्भाव के लिए खतरा है।
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष विजय पटेल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अंशु मिश्रा, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अमित शुक्ला, ब्लॉक अध्यक्ष गुलाम जफर, ब्लॉक अध्यक्ष कमल पांडे, महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव माया चौधरी, सेवादल महिला अध्यक्ष मुमताज बानो, महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष अदिता वर्मा, कल्पना पाठक, सीमा यादव, सुमन रजक, पेंशनर एसोसिएशन अध्यक्ष डीआर सिरोठे, शेख सरवर केवलारी, हरिजन नेता विवेक बिरहा, मंगल सिंह, विक्रम पुरुस्वानी, तुलाराम गोटिया, एनएसयूआई प्रदेश सचिव अजय खटीक, बृजेश कुमार तिवारी बिछुआ, सद्भावना प्रकोष्ठ अध्यक्ष जॉर्ज डेविड, जिला कांग्रेस सचिव रॉबिन पीटर, जिला कांग्रेस प्रवक्ता एडवोकेट संदीप जायसवाल जीतू आदि कांग्रेस जन ने डॉ. अंबेडकर की विरासत के इस गंभीर अपमान की सामूहिक निंदा की है।

Related Articles

Back to top button