मध्य प्रदेशहेल्थ
हर्निया की सफल सर्जरी, 6 वर्षीय बालक की लौटी मुस्कान

सिलवानी । आरबीएसके की मोबाइल हेल्थ टीम के द्वारा भ्रमण के दौरान ग्राम दिल्हारी ब्लॉक सिलवानी में एक बालक फैजान मंसूरी पिता माजिद मंसूरी आयु 6 वर्ष को जांच के दौरान हर्निया रोग से ग्रसित पाया गया। फैजान की तत्काल सिविल अस्पताल सिलवानी में रक्त आदि की प्राथमिक जांचें कराकर जिला चिकित्सालय रायसेन रेफर किया गया। इसके पश्चात रायसेन जिला चिकिसालय रायसेन की आरबीएसके टीम के सहयोग से जांच के बाद फैजान को तत्काल लाहोटी हॉस्पिटल भोपाल हर्निया के ऑपरेशन के लिए भेजा गया। जिला चिकित्सालय रायसेन एवं आरबीएसी टीम सिलवानी के चिकिसक डॉ मनोज नामदेव, डॉ आरज़ू यादव और फार्मासिस्ट योगेंद्र सिंह राजपूत के संयुक्त प्रयासों से फैजान की हर्निया की सफ़ल सर्जरी हुई। ऑपरेशन के बाद बच्चा एकदम स्वस्थ है। फैजान के परिजनों ने टीम को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया है।



