मध्य प्रदेश

सुलभ परोहा को सौंपी गई युकां विधानसभा उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । युवक कांग्रेश के प्रदेशाध्यक्ष विक्रांत भूरिया के निर्देशन एवं बड़वारा विधायक विजय राघवेंद्र सिंह व जिला अध्यक्ष आशुतोष मनु दीक्षित की सहमति पर युकां विधानसभा अध्यक्ष विकास निगम ने अपनी टीम का विस्तार करते हुए उमरिया पान के सहलावन पिपरिया निवासी सुलभ परोहा को युवक कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है । बड़वारा विधायक विजय राघवेंद्र सिंह, विधानसभा अध्यक्ष विकास निगम, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मास्टर शिवकुमार चौरसिया सहित अन्य कांग्रेसियों ने सामूहिक रूप से सुलभ परोहा को नियुक्ति पत्र सौंपा है। सुलभ परोहा ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठओं के साथ युवाओं को साथ लेकर पार्टी हित में कार्य करेंगे। । एक बार हम विधानसभा में जीत का परचम लहराएंगे ।

Related Articles

Back to top button