क्राइम

करोड़पति निकला शासकीय सहकारी समिति का सेल्समैन जबलपुर लोकायुक्त ने कटनी में की कार्रवाई

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । जिले के ग्राम सरसवाही स्लीमनाबाद में शासकीय सहकारिता समिति के सेल्समैन के घर पर मंगलवार को जबलपुर लोकायुक्त ने छापा मार दिया। कार्रवाई में सेल्समैन के पास से करीब 1 करोड़ 63 लाख 32 हजार 761 रुपए की चल-अचल संपत्ति मिली है। लोकायुक्त ने भ्रष्टाचार अधिनियम की विभिन्ना धाराओं के तहत मामला दर्ज कर विवेना शुरू कर दी है।
गरीबों के हक पर डाका डाल की हेराफेरी
ग्राम धरवारा जिला कटनी निवासी शिवशंकर दुबे ग्राम सरसवाही स्लीमनाबाद में शासकीय सहकारिता समिति में सेल्समैन के तौर पर कार्य करता रहा। इस दौरान शासकीय अनाज में हेरफेर करते हुए करोड़ों रुपए की संपत्ति एकत्र कर ली। मामले में शिवशंकर दुबे सरसवाही के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले की शिकायत मिली थी। इसकी जांच के लिए लोकायुक्त एसपी जबलपुर संजय साहू ने जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए, जिस पर लोकायुक्त की टीम ने मंगलवार को दबिश दी।
सुबह 6 बजे आवास पर धमकी टीम
शिकायत मिलने पर लोकायुक्त की टीम ने जांच करते हुए सुबह 6 बजे के लगभग शिवशंकर के धरवारा स्थित आवास पर छापा मार कार्रवाई कर दी। टीम ने घर में तलाशी के दौरान महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए और मौके पर जांच के दौरान सेल्समैन के घर से आभूषण, नकदी सहित करोड़ों की जमीन और मकान के दस्तावेज जब्त किए गए हैं।
जांच में ये मिला
जांच के दौरान दो आलीशान मकान, 10 जमीनों के दस्तावेज, सोने, नकद एक लाख 27 हजार 660 रुपये, चांदी के जेवर, बैंक खाते, एलआइसी पालिसी 8 लाख की, 26 लाख 59 हजार 5 सौ की रजिस्ट्री, इन्वेंटरी सहित करीब एक करोड़ 63 लाख 726 रुपए की चल व अचल संपत्ति मिली है। मामले में भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत केस दर्ज विवेचना में लिया गया। लोकायुक्त के अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और भी संपत्ति का खुलासा होने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button