सात दिवसीय प्रशिक्षण में उन्नत खेती के गुण सिखाये गुण

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । सिलौंडी के शासकीय महाविद्यालय का सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर ग्राम पंचायत कचनारी के मां वीरासन देवी प्रांगण में चल रहा है । आज छात्र छात्राओं ने किसानों के खेतों में जाकर किसानों से चर्चा की और उन्नत खेती के बारे में बताया। रासायनिक खाद का प्रयोग ना करें। गोबर से बनी खाद खेतों में डाले। शासन की किसानों के लिए चल रही योजना की जानकारी भी दिया गया।
आज जन भागीदारी समिति अध्यक्ष प्रगति राय, चौकी प्रभारी विष्णुशंकर जायसवाल, प्राचार्य रतिराम अहिरवार, डॉक्टर लक्ष्मी प्रसाद बागरी ने भी छात्र छात्राओं का कैरियर के लिए मार्गदर्शन किया । चौकी प्रभारी विष्णु शंकर जायसवाल ने युवाओं को साइबर अपराध से बचने की जानकारी दी । इस दौरान डॉक्टर हेमंत चौरसिया, रश्मि सिंह, डॉ सुदीपा जाना, अमित शुक्ला, शिवा नामदेव, अर्पित हल्दकार, रोहित दहायत , छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही है।


