मध्य प्रदेशराजनीति

भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर सांसद एवं विधायक ने ली पदाधिकारियो कार्यकर्ताओ की बैठक


सदस्यता अभियान में तेजी लाने पर जोर दिया
रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर ।भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता को लेकर चलाये जा रहे प्रदेश व्यापी अभियान की गौरझामर मंडल में समीक्षा बैठक स्थानीय श्री सीताराम पैलेस गौरझामर मे आयोजित की गई जिसमें बडी संख्या मे कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित थे।
देवरी विधान सभा क्षेत्र के गौरझामर मंडल में दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी एवं देवरी विधान सभा क्षेत्र के विधायक बृजबिहारी पटेरिया ने रविवार को गौरझामर से इसका शुभारंभ किया इसमें चारों मंडल अध्यक्ष एवं मंडल संयोजक एवं बूथ अध्यक्षों सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे सांसद ने कहा कि सदस्यता अभियान में और तेजी लानी होगी इसी क्रम में विधायक ने भी इसी बात को लेकर कार्यकर्ताओं से पुरजोर आग्रह किया की हमारी देवरी तहसील में सदस्यता अभियान बहुत पीछे है अतः इसको तेज गति लाकर आगे बढ़ाना होगा गौरझामर मे बैठक लेने के उपरान्त अग्रिम कार्यक्रम के तहत सांसद एवं विधायक ने रविवार को ही केसली, सहजपुर, महाराजपुर, देवरी में आयोजित बैठको मे भाग लेकर पार्टी पदाधिकारियो कार्यकर्ताओ मे ऊर्जा का संचार करते हुए भाजपा का कुनवा बढाने व बूथ लेबल तक टीम खडी करने का शंखनाद किया।

Related Articles

Back to top button