मध्य प्रदेश

निपुण भारत अभियान के लक्ष्यों पर बेहतर परिणाम लाने वाले शिक्षकों का हुआ सम्मान

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । बड़वारा विधायक धीरेन्द्र प्रताप सिंह एवं सांसद प्रतिनिधि पदमेश गौतम के मुख्यातिथ्य तथा भाजपा मंडल अध्यक्ष गोविंद प्रताप सिंह की अध्यक्षता मे जनशिक्षा केंद्र कन्या एवं बालक उ मा वि उमरियापान की संयुक्त बैठक क्लास्टर प्रोजेक्ट मनेजमेंट यूनिट एवं बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान के तय लक्ष्यों को प्राप्त करने एवं शाला प्रबंधन पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों का सम्मान समारोह भारत के भौगोलिक केंद्र बिंदु मनोहर ग्राम करौदी मे आयोजित किया गया।
जहाँ पर क्षेत्रीय विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह एवं उपस्थित जन प्रतिनिधियों द्वारा रंजना बाजपेई, मेडलिन तिर्की, राकेश झारिया, बालाप्रसाद पटेल, शिवकुमार झारिया, इंद्रकुमार मेहरा, ब्रजेन्द्र बाजपेई, कैलाश झरिया को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने निपुण भारत अभियान के तय लक्ष्यों अच्छा स्वास्थ्य, प्रभावी संवाद एवं परिवेश से जुड़कर समझ के साथ सीखने सिखाने कि यात्रा को अंतिम मुकाम तक पहुंचाने के लिए सभी शिक्षकों, पालको, बालको से आवाहन किया गया। साथ ही राष्ट्रीय शिक्षा नीति के सफल क्रियान्वयन हेतु विकासखंड ढीमरखेड़ा की सभी 217 प्राथमिक शालाओं को क्रमशः प्रतिवर्ष एलईडी प्रदान करने की घोषणा की।
कार्यक्रम को निपुण भारत अभियान की जिला प्रमुख सुश्री शैलजा तिवारी, एपीसी सुवरण सिंह राजपूत, संकुल प्राचार्य दिलीप बाजपेई, मुकेश पटेल, लखन बागरी, सहायक संचालक एसएस मरावी ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम मे पधारे जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए विकासखंड स्रोत समन्वयक प्रेम कोरी ने उपस्थित शिक्षकों को विद्यालयों मे संचालित शासन की विभिन्न गतिविधियों एफएलएन लक्ष्य, टैबलेट का बहुउद्देशीय उपयोग, टीएलएम की उपयोगिता, निदानात्मक कक्षाओं का संचालन पर विस्तृत सुझाव दिए गए ।
इस अवसर पर पूर्व जनपद उपाध्यक्ष राजेश चौरसिया, भाजपा जिला मंत्री विजय दुबे, राजेश व्यौहार, शैलेन्द्र पौराणिक, जितेंद्र अरोरा, प्रशांत राय, दीपू बैरागी, अरविंद्र सिंह,एपीसी राम भूषण अग्निहोत्री,विकास खंड शिक्षा अधिकारी संयुक्ता उईके, साक्षरता समन्वयक अनिल दुबे सहित जनपद शिक्षा केंद्र ढीमरखेड़ा के सभी बीएसी एवं जनशिक्षक उपस्थित थे ।
कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक सूर्यकान्त त्रिपाठी द्वारा किया गया।

Related Articles

Back to top button