क्राइम

पुलिस ने किया अंधे कत्ल का पर्दाफाश, 5 आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्टर : रवि चौरसिया
गंजबासौदा । विदिशा जिले के गंजबासौदा शहर थाना पुलिस ने एक अंधे कत्ल का पर्दाफाश करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
घटना का संक्षिप्त विवरण देते हुए एएसपी प्रशांत चौवे ने पत्रकार वार्ता में बताया कि 22 अगस्त 2024 को थाना पर सूचना प्राप्त हुई कि एक अज्ञात व्यक्ति का शव ककरावदा के पास केवटन नदी के पुल के नीचे पड़ा है। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुँचकर कार्यवाही की और अज्ञात व्यक्ति की शिनाख्त नीलेश पिता अजुद्दी अहिरवार के रूप में हुई।
मर्ग जाँच के दौरान भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्य एकत्रित किये गये एवं साक्षियों के कथन लिये गये। जाँच में यह पता चला कि मृतक नीलेश अहिरवार को राकेश अहिरवार, प्रदीप कुशवाह, संजू कुशवाह, राजू कुशवाह एवं बृन्दावन कुशवाह द्वारा घायल अवस्था में अस्पताल न ले जाकर एक्सीडेण्ट की घटना के आरोपों से बचने के उद्देश्य से एवं मृतक नीलेश अहिरवार को जान से मारने की नियत से ग्राम ककरावदा के पास केवटन नदी के पुल से 12 फीट नीचे पत्थरों पर फेंक दिया था।
जिसमे आरोपी गण राकेश अहिरवार, प्रदीप कुशवाह, संजू कुशवाह, राजू कुशवाह एवं बृन्दावन कुशवाह के विरुद्ध अपराध क्रमांक 689/2024 धारा 103(1), 238,3(5) BNS 3(2)(V) SC/ST ACT का पंजीबद्द कर विवेचना में लिया गया। आरोपी गण को अभिरक्षा में लिया गया है।

Related Articles

Back to top button