मध्य प्रदेश

बस स्टैंड सिलवानी पर किशोरी जागरूकता संवाद कार्यक्रम आयोजित

सिलवानी। पुलिस थाना सिलवानी द्वारा आज स्थानीय बस स्टैंड पर किशोरी जागरूकता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी पुनम सविता ने उपस्थित नागरिकों, छात्र-छात्राओं एवं यात्रियों को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी।
थाना प्रभारी ने बताया कि बसों में यदि कोई अनावश्यक रूप से यात्रा कर रहे नाबालिग बालक या बालिका दिखाई दें, तो इसकी तत्काल सूचना पुलिस को दी जाए। इसके साथ ही प्रदेश शासन द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई, जिनका उपयोग संकट की स्थिति में सहायता प्राप्त करने के लिए किया जा सकता है।
कार्यक्रम के दौरान साइबर अपराधों के संबंध में भी विस्तृत रूप से जानकारी दी गई तथा लोगों को ऐसे अपराधों से सतर्क रहने की सलाह दी गई। थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस जनता की सहयोगी है, अतः सभी नागरिक सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का अमूल्य सहयोग प्रदान करें।
उन्होंने यह भी अपील की कि यदि बस स्टैंड पर कोई बाहरी संदिग्ध व्यक्ति आता-जाता दिखाई दे, तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि संभावित अपराधों को रोका जा सके। साथ ही आवश्यकता पड़ने पर नागरिक डायल 112 की सहायता अवश्य लें।

Related Articles

Back to top button