क्राइम
पुलिस ने किया तहसीलदार को गिरफ्तार, महिला आरक्षी की हत्या का मामला

लखनऊ । लखनऊ पुलिस मुख्यालय में तैनात महिला आरक्षी रुचि सिंह की हत्या के आरोप में पुलिस ने रानीगंज तहसील में तैनात तहसीलदार पद्मेश श्रीवास्तव व पत्नी को रविवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। मामले की जानकारी होने के बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। जांच में यह सामने आया है कि महिला आरक्षी व तहसीलदार के बीच करीब पांच साल पहले फेसबुक के जरिए दोस्ती हुई थी। धीरे-धीरे दोनों करीब आ गए। पति को तलाक देने के बाद महिला सिपाही तहसीलदार पर शादी के लिए दबाव डाल रही थी।



