क्राइम

बुजुर्ग पति-पत्नी की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका

साईंखेड़ा में दिल दहला देने वाली सनसनीखेज घटना
साईंखेड़ा। प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के साईंखेड़ा नगर क्षेत्र में सोमवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बम्होरी गांव में बुजुर्ग दंपति छुट्टू चौधरी उम्र 65 साल और उनकी पत्नी खेरा बाई उम्र 60 साल संदिग्ध परिस्थितियों में अपने ही घर में मृत पाए गए। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए।
सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। साथ ही पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना भी घटना स्थल पर पहुंचे।
एफएसएल, फिंगरप्रिंट विशेषज्ञ और डॉग स्क्वॉड की टीम भी जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में दोनों की हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।
पुलिस ने मौके पर पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। घटना के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।

Related Articles

Back to top button