मध्य प्रदेश

कुंडम पहुँचे कलेक्टर, चुनाव ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों, कर्मचारियों से की चर्चा

शांतिपूर्ण और स्वतंत्र चुनाव कराने टीम की तरह काम करने के निर्देश
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन ने कुंडम पहुँच कर यहाँ सेक्टर अधिकारियों, बीएलओ एवं सभी विभागों के अनुभाग स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर विधानसभा के स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न कराने जरूरी दिशा-निर्देश दिये ।
सौरभ कुमार सुमन ने बैठक को संबोधित करते हुये चुनाव को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने में प्रत्येक कर्मचारी-अधिकारी की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया । उन्होंने चुनाव ड्यूटी में संलग्न अधिकारियों-कर्मचारियों को टीम की तरह काम करने का आग्रह किया तथा सजगता एवं गम्भीरता के साथ अपने दायित्वों का निर्वाह करने के निर्देश दिये । कलेक्टर सुमन ने मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं के लिहाज से सभी जरूरी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया । इसके साथ ही उन्होंने चुनाव कराने मतदान केंद्र पहुँचने वाले कर्मियों के लिये स्थानीय स्तर पर भोजन, चाय-नाश्ते के समुचित इंतजाम करने की बात कही। इस बैठक में एसडीएम धीरेन्द्र सिंह सिहोरा भी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button